फीफा विश्व कप 2026 में मिस्र ने इतिहास रचते हुए न्यूज़ीलैंड को 3-1 से हराकर विश्व कप फाइनल्स में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। कप्तान Mohamed Salah के नेतृत्व में टीम ने शानदार वापसी करते हुए यह यादगार जीत हासिल की।
वैंकूवर में खेले गए ग्रुप G के मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने पहले हाफ में फिन सुरमन के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी। हालांकि दूसरे हाफ में मिस्र ने दमदार प्रदर्शन किया। मोस्तफा ज़िको ने बराबरी का गोल दागा, जिसके बाद मोहम्मद सलाह ने शानदार फिनिश के साथ मिस्र को बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम चरण में महमूद त्रेज़ेगेट ने तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी।
यह जीत मिस्र के लिए बेहद खास रही क्योंकि 92 वर्षों के विश्व कप इतिहास में टीम पहले कभी कोई मैच नहीं जीत सकी थी। इस सफलता के साथ मिस्र ने अपने विश्व कप अभियान का नया अध्याय लिख दिया है।
मोहम्मद सलाह ने मैच में एक गोल करने के अलावा एक गोल में सहायता भी की। उनकी कप्तानी और अनुभव ने टीम को दबाव की स्थिति से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्रुप G में मिस्र की यह जीत नॉकआउट चरण की दौड़ को और रोमांचक बना रही है। अब टीम की नजर अगले मुकाबले में जीत हासिल कर अंतिम-32 में जगह पक्की करने पर होगी।










