आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। आज खेले जाने वाले Qualifier-1 मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच की सबसे बड़ी अहमियत यह है कि जीतने वाली टीम सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना लेगी। वहीं हारने वाली टीम को Qualifier-2 में एक और मौका मिलेगा। ऐसे में दोनों टीमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
RCB की नजर लगातार अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में पहुंचने पर होगी। टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली सबसे बड़े मैच विनर माने जा रहे हैं। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने इस सीजन में संतुलित प्रदर्शन किया है। फिल साल्ट की इंजरी के बाद वापसी हो सकती है । दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं और टीम का बल्लेबाजी क्रम पूरे सीजन में मजबूत नजर आया है।
धर्मशाला की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जा रहा है, हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। मौसम पर भी नजर रहेगी, क्योंकि बारिश की संभावना को लेकर चर्चा बनी हुई है। नियमों के अनुसार यदि मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है तो अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।
क्रिकेट फैंस को इस मुकाबले में बड़े सितारों की भिड़ंत देखने को मिलेगी और प्लेऑफ का दबाव मैच को और भी रोमांचक बना सकता है।










