भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ज़ी एंटरटेनमेंट ने फीफा के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, जिसके तहत भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण किया जाएगा। इस करार के बाद देशभर के फुटबॉल प्रेमी विश्व के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे । यह समझौता केवल फीफा वर्ल्ड कप 2026 तक सीमित नहीं है। इसके तहत आने वाले वर्षों में आयोजित होने वाले कई प्रमुख फीफा टूर्नामेंटों के प्रसारण अधिकार भी ज़ी के पास रहेंगे। इससे भारतीय दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मुकाबलों की व्यापक कवरेज देखने का अवसर मिलेगा।
खेल प्रसारण क्षेत्र में यह ज़ी की एक बड़ी वापसी मानी जा रही है। कंपनी अपने नए स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए फुटबॉल प्रशंसकों तक लाइव मैच, विश्लेषण और विशेष कार्यक्रम पहुंचाने की तैयारी कर रही है। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
गौरतलब है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।









