UPSSSC Lower PCS 2026 भर्ती : आज से आवेदन शुरू

| By सिद्धार्थ सक्सैना | Category: Uttar pradesh

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Lower PCS 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी 18 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के जरिए विभिन्न विभागों में हजारों पद भरे जाएंगे।

Tags: UPSSSC Lower PCS 2026 , UPSSSC भर्ती 2026 , सरकारी नौकरी , UP Lower PCS आवेदन , UPSSSC Vacancy 2026 , PET 2025 , उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission यानी UPSSSC ने Lower PCS 2026 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 29 मई से शुरू कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती  के तहत करीब 2285 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के स्नातक स्तर के पद शामिल हैं lतथा अलग-अलग अर्हतायें निर्धारित की गयी है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 तय की गई है, जबकि आवेदन में संशोधन 25 जून तक किया जा सकेगा।

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का PET-2025 पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई या ई-चालान के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं।

इस बार Lower PCS भर्ती को लेकर प्रतियोगी छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद बड़ी संख्या में पद निकाले गए हैं। आयोग की ओर से परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

Latest News

भारत-जापान ने रणनीतिक साझेदारी को दी नई रफ्तार

भारत-जापान ने रणनीतिक साझेदारी को दी नई रफ्तार

| भारत-जापान समझौता | By मोहित चौहान

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा, रक्षा, दवा, बैटरी, जैव प्रौद्योगिकी, इंटरनेट, परिवहन, वि…

Tags: भारत-जापान समझौता, सानाए ताकाइची भारत दौरा, नरेंद्र मोदी जापान, भारत-जापान AI सहयोग

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

| जगन गुर्जर | By करन मल्होत्रा

चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस…

Tags: जगन गुर्जर, अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल, चंबल डकैत, राजस्थान

इंग्लैंड, बेल्जियम और अमेरिका ने दर्ज की जीत, प्री-क्वार्टर फाइनल में बढ़ाया कदम

इंग्लैंड, बेल्जियम और अमेरिका ने दर्ज की जीत, प्री-क्वार्टर फाइनल में बढ़ाया कदम

| फीफा विश्व कप 2026 | By पूजा मेहता

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में बुधवार को खेले गए तीन मुकाबलों में इंग्लैंड, बेल्जियम और अमेरिका ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। दिन के तीन मैचों म…

Tags: फीफा विश्व कप 2026, इंग्लैंड, बेल्जियम, अमेरिका

व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर उठे सवाल, मेटा ने दी सफाई; सुरक्षा और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर उठे सवाल, मेटा ने दी सफाई; सुरक्षा और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

| व्हाट्सएप यूजरनेम | By सिद्धार्थ सक्सैना

व्हाट्सएप के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर सुरक्षा और साइबर धोखाधड़ी संबंधी आशंकाएं सामने आने के बाद मेटा ने कहा है कि यह फीचर उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता बढ़ान…

Tags: व्हाट्सएप यूजरनेम, Meta, WhatsApp Username Feature, साइबर सुरक्षा