यूपी में आज से शुरू हुई स्वगणना प्रक्रिया, 21 मई तक घर बैठे भर सकेंगे स्वगणना फॉर्म

| By सिद्धार्थ सक्सैना | Category: डिजिटल

उत्तर प्रदेश में आज 7 मई 2026 से स्वगणना (Self Enumeration) प्रक्रिया शुरू हो गई है। नागरिक 21 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। फॉर्म भरने के बाद प्रत्येक परिवार को एक यूनिक Self-Enumeration ID (SEID) प्रदान की जाएगी।

Tags: डिजिटल , जनगणना , स्वगणना , 2027 , Self-Enumeration ID (SEID)

उत्तर प्रदेश में भारत सरकार की प्रस्तावित डिजिटल जनगणना 2027 के अंतर्गत आज 7 मई 2026 से स्वगणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 21 मई 2026 तक चलेगा, जिसके तहत प्रदेश के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जनसंख्या संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार स्वगणना के लिए विशेष वेबसाइट https://se.census.gov.in लॉन्च की गई है। नागरिक इस पोर्टल पर अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन कर निर्धारित फॉर्म में पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देकर भर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित परिवार को एक 12 अंकीय यूनिक Self-Enumeration ID (SEID) जारी की जाएगी, जिसे भविष्य में सत्यापन और रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाने पर जोर दिया गया है। स्वगणना के माध्यम से लोग स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और डेटा संग्रहण प्रक्रिया भी तेज होगी।

अधिकारियों ने बताया कि जिन परिवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया में कठिनाई होगी, उन्हें स्थानीय स्तर पर सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि जनसंख्या संबंधी आंकड़े सटीक रूप से तैयार किए जा सकें। यह माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन माध्यम को अपनाते हुए निर्धारित अवधि के भीतर अपना पंजीकरण पूरा करेंगे।

Latest News

भारत-जापान ने रणनीतिक साझेदारी को दी नई रफ्तार

भारत-जापान ने रणनीतिक साझेदारी को दी नई रफ्तार

| भारत-जापान समझौता | By मोहित चौहान

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा, रक्षा, दवा, बैटरी, जैव प्रौद्योगिकी, इंटरनेट, परिवहन, वि…

Tags: भारत-जापान समझौता, सानाए ताकाइची भारत दौरा, नरेंद्र मोदी जापान, भारत-जापान AI सहयोग

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

| जगन गुर्जर | By करन मल्होत्रा

चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस…

Tags: जगन गुर्जर, अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल, चंबल डकैत, राजस्थान

इंग्लैंड, बेल्जियम और अमेरिका ने दर्ज की जीत, प्री-क्वार्टर फाइनल में बढ़ाया कदम

इंग्लैंड, बेल्जियम और अमेरिका ने दर्ज की जीत, प्री-क्वार्टर फाइनल में बढ़ाया कदम

| फीफा विश्व कप 2026 | By पूजा मेहता

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में बुधवार को खेले गए तीन मुकाबलों में इंग्लैंड, बेल्जियम और अमेरिका ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। दिन के तीन मैचों म…

Tags: फीफा विश्व कप 2026, इंग्लैंड, बेल्जियम, अमेरिका

व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर उठे सवाल, मेटा ने दी सफाई; सुरक्षा और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर उठे सवाल, मेटा ने दी सफाई; सुरक्षा और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

| व्हाट्सएप यूजरनेम | By सिद्धार्थ सक्सैना

व्हाट्सएप के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर सुरक्षा और साइबर धोखाधड़ी संबंधी आशंकाएं सामने आने के बाद मेटा ने कहा है कि यह फीचर उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता बढ़ान…

Tags: व्हाट्सएप यूजरनेम, Meta, WhatsApp Username Feature, साइबर सुरक्षा