पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, OBC आरक्षण अब ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूले से तय होगा

| By मोहित चौहान | Category: Uttar pradesh news

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण तय करने के लिए ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूला लागू करने का फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक में आयोग गठन को मंजूरी दी गई, जो पिछड़े वर्ग की राजनीतिक भागीदारी का अध्ययन करेगा। सरकार का दावा है कि इससे आरक्षण प्रक्रिया कानूनी रूप से और मजबूत होगी।

Tags: UP , OBC आरक्षण , कैबिनेट मीटिंग , यूपी सरकार , योगी आदित्यनाथ , ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूला , अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण आयोग

उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण को लेकर “ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूला” लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया, जिसके बाद पंचायत चुनावों में आरक्षण व्यवस्था को नए तरीके से लागू किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

सरकार के फैसले के अनुसार पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण तय करने के लिए एक विशेष आयोग का गठन किया जाएगा। यह आयोग प्रदेश के विभिन्न जिलों और पंचायतों में पिछड़े वर्ग की वास्तविक स्थिति और उनकी राजनीतिक भागीदारी का अध्ययन करेगा। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों में OBC आरक्षण लागू करने के लिए “ट्रिपल टेस्ट” की व्यवस्था तय की गई थी। इसके तहत पहला चरण आयोग का गठन, दूसरा चरण पिछड़े वर्गों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण और तीसरा चरण निर्धारित सीमा के भीतर आरक्षण लागू करना होता है। अब यूपी सरकार भी इसी प्रक्रिया के तहत पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में जुट गई है।

सरकार का मानना है कि इससे आरक्षण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और कानूनी रूप से मजबूत होगी। वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार की मंशा और चुनावी रणनीति को लेकर सवाल उठा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पंचायत चुनाव से पहले यह फैसला प्रदेश की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में OBC वर्ग की बड़ी भागीदारी मानी जाती है।सूत्रों के अनुसार सरकार जल्द ही आयोग के गठन और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकती है। इसके बाद पंचायत चुनाव की तैयारियों को और गति मिलने की संभावना है। आयोग की रिपोर्ट आने में 6 माह का समय लग सकता है । 

Latest News

उत्तर प्रदेश में आज से शुरू होगी जनगणना 2027 की ऑनलाइन स्व-गणना

उत्तर प्रदेश में आज से शुरू होगी जनगणना 2027 की ऑनलाइन स्व-गणना

| उत्तर प्रदेश जनगणना 2027 | By राकेश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के लिए 16 नवंबर से ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो रही है। नागरिक 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार औ…

Tags: उत्तर प्रदेश जनगणना 2027, जनगणना ऑनलाइन स्व-गणना, ऑनलाइन जनगणना, स्व-गणना प्रक्रिया

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज, अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी से मिली जीत

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज, अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी से मिली जीत

| भारत बनाम न्यूजीलैंड | By पूजा मेहता

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को पांचवें और अंतिम वनडे मुकाबले में 22 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने…

Tags: भारत बनाम न्यूजीलैंड, भारत की सीरीज जीत, भारत न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026, पांचवां वनडे

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप, आखिरी गेंद पर चौका जड़कर मोहम्मद उल्वा ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप, आखिरी गेंद पर चौका जड़कर मोहम्मद उल्वा ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

| India U-19 | By पूजा मेहता

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक फाइनल मुकाबले में एक विकेट से हराकर 2026 अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्त…

Tags: India U-19, Pakistan U-19, U-19 Asia Cup 2026, India vs Pakistan Final

चौथे वनडे में भारत की करारी हार

चौथे वनडे में भारत की करारी हार

| भारत बनाम न्यूजीलैंड | By पूजा मेहता

न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे मुकाबले में भारत को 244 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने विल यंग के शानदार 125 रन और टिम सीफर्ट के 58 रनों …

Tags: भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा वनडे, India vs New Zealand, IND vs NZ